Saturday, 22 December 2018

अलविदा

कभी सोचती हूँ इन तारों को निहारते हुए
न जाने हैं ये  मुझसे कितने सालों दूर
हर एक तारा अपनी अनकही कहानी लिए हुए
एकदम स्थिर, निशब्द और मगरूर
पूछते थे न तुम कि क्या देखती रहती हूँ ऊपर
मैं देखती थी यादों के जुगनू को आसमा के चादर में
तुम लेकिन मत ढूंढ़ना मुझे कि
मैं अब नहीं मिलूंगी तुम्हे अतीत के सागर में
मैं होंगी किसी बरसाती छत पर
बिल्लियों को पुचकारते हुए
या किसी पार्क के बेंच पे
किसी की राह निहारते  हुए
मैं उन कागज़ के टुकड़ो  मे हू 
जो इक डायरी  से फाड़  दिए  गए थे
और उस बरगद की छाँव मे
जिसकी मिट्टी मे बेवजह आँसू बहा दिए  गए थे
मैं मिलूंगी रूमी के उस मैदान मे,
जहाँ ना कुछ सही ना गलत था
या खुसरो के उस दरिया  मे
जहाँ तैरना  ही बेमतल था
मैं भी वही एक तारा ही तो हू
होते हुए भी इक बीता फ़साना ही तो हू
कभी धुंधली कभी चमकते हुई दिख जाऊँगी
कभी बाकियों के साये मे छिप जाऊँगी
ढूंढना मुझे तुम तब भी और थोड़ा मुस्कुरा  देना
फुर्सत में याद करना वरना भले भुला देना
तकना तुम चाँद को ही मगर
ख़ुशी से जिंदगी का सफ़र कट जाएगा
क्यूंकि वक़्त को पीछे करना ही
मुझसे मिलने का एक ज़रिया बच  जाएगा
मैं तो बस वो चंद पलों की दूब हूँ
मत ढूंढ़ना मुझे तुम बरसात में
मैं हर जगह होकर भी कहीं नहीं होंगी
तुम्हे मिलूंगी शायद किसी और ही क़ायनात में |


Saturday, 15 December 2018

An unsettled settlement

Many unanswered questions...
Many awaited replies;
A meek effort to resolve them...
But the cyclone of thoughts never dies.
Doubts on your potential...
On everything you ever count;
Where are you heading this life...
Another existential crisis taking a bout.
Why this thing went this way...
Why are your ambitious so cold;
Why are you not that you planned for...
Why your dreams are at hold.
Half woken half asleep...
Not understanding what is for real;
Defending ten times, blaming eleven...
Some silent whispers some loudest squeal.
Deciding whether to look at some mornings...
Whose monotony frightens me;
Or some unforgettable evenings...
Whose lessons enlightens me.
To all the things I wished and have...
And to all the numerous falls;
This internal conflict is never going to be settled...
So I choose you all.