Friday, 24 April 2020

Kalpana Ummat #rolestroll_12

"जब अमृता प्रीतम ने अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखनी चाही तो किसी ने उनसे पूछा कि तुम्हारी ज़िन्दगी में लिखने लायक हैं ही क्या ;ये सब तो एक रसीदी टिकट के पीछे भी लिखा जा सकता हैं "
Movie - Soni 
                           
Kalpana is an IPS Officer who is assumed to have a very soft and kind nature in contrast to what her job demands. She is very concerned for her junior employee Soni who is a very hot headed and rebellious sub inspector. There is a unique camaraderie between showing the beautiful and lesser seen ensemble performance of woman standing up for woman. She has an engaging empathy for Soni and she continuously guides, corrects and helps her. Soni had a failed marriage and toxic relationship that makes her now intolerant to any kind of lewd behavior from any man and so has to meet repercussions of her aggressive behavior. Even after being at par with her husband professionally Kalpana still feels the subjugation and the constant bickering even if she stands out for what is right due to her gender. The issues raised in the films are not made up larger than life and astutely refrained from being overdramatic.They are real and niche, be it the inequality, corruption, eveteasing, domestic violence, menstrual jokes, constant pressure to be a mother no matter what are your aspirations in life despite being in such strong and independent position. Kalpana slowly starts noticing the unjust differences that she experiences in her own home which is subtle but stark. She is a person who always stayed away from being aggressive and loud about the gender differences and problems for obvious reasons, one being feminism in today's world is a highly misunderstood and misquoted word. But as she observes the misogyny and disdainful behavior she strives to find her own individuality and gets innerved to stand out firmly, be a little more stronger,  be a little more brave and do what she believes in. 

Tuesday, 21 April 2020

मेरा शहर

मेरे शहर मुझे एक खूबसूरत मंज़र जैसा लगता हैं
कभी ये बेतुकी दलीलों के ख़ंजर जैसा लगता हैं
जहाँ धौंकनी लू भी चलती हैं और सर्द हवाएं भी
जहाँ सब धुएँ से धुंधला हैं,ठहरी हुई हैं फ़िज़ाए भी

इस शहर में ढेरों स्मारक हैं, कहीं गंदे बहते नाले हैं
कहीं संकरी गालियाँ हैं तो कहीं आलीशान माले हैं
गिरजाघर की कोरस भी और बंगला साहिब का तालाब भी
मंदिर की घंटियों की गूँज और मस्जिद का आज़ान भी

कभी कभी लगता हैं कि ये शहर इक शायरी महज़ की तरह हैं
या अमृता प्रीतम के शहर के जैसे इक लम्बी बहस की तरह हैं
मंटो की तख़्त ए सियाह के जैसे तीखे सच संजोये हुए
कभी रूमी के किसी नज़्म जैसे रूहानियत में पिरोये हुए

चांदनी चौक की गालियाँ और इंडियन कॉफ़ी हॉउस की छत
जो सरोजनी,  जनपथ पर दुकानदारों की खरीदने की रट
सेंट्रल पार्क का फॉन्टैन शो या फिर चौरंगी लेन
या दूर फ्लाईओवर पर गुज़रती कोई मेट्रो ट्रेन

कभी कभी ये शहर मुझे तुम्हारे जैसा लगता हैं
शिकायते बहुत हैं पर बेहरहाल अपना सा लगता हैं
तुम्हारे तरह इस शहर का हर कोना जानती हूँ
सारी आशनाओ और गहराईयों को अच्छे से पहचानती हूँ

कभी खामोशियों में लिपटा कभी किसी गरल में
नीलेश मिश्रा के याद शहर के बिल्कुल बगल में
बात बेबात पर जो अपनी ही बात कहता हैं
मेरे अंदर मेरा छोटा सा शहर रहता हैं

Durga Rani Singh #rolestroll_11

"वो लोग बिल्कुल नॉर्मल होते हैं, तुम्हारी मेरी तरह, तभी तो उनसे बचना और मुश्किल हो जाता हैं "
Movie - Kahaani 2    
Set in a town of Bengal its a gripping story of Durga who does a clerical job in a school. She notices one of the student Mini, a cute and innocent six year old who is always brought to the Principal's office for her worsening scholastic performance and habit of sleeping during the classes. One fine day when she couldn't control her urge and finally asks Mini she replies that someone doesn't lets her sleep at night. Having experienced past full of sexual abuse as a child herself Durga articulates Mini's behavior and acts instinctively. Her habit of keeping thighs tightly close, being less talkative, going on with life like a living corpse ;Mini mirrored her in every sense. Durga made it a mission of her life to not let someone else meet the same fate and goes to extreme limits to find the assaulter who comes to be Mini's uncle.Its a story about her zeal, determination and stubborn nature to protect Mini and the trials and tribulations of her journey. At one point when she finally breaks the news to the family she finds out Mini jumping off the terrace to take away her life. Its harrowing that what forces a child who hasn't understood the meaning of life completely to take away her life, live with a guilt that she doesn't deserve, have future nightmares, awakenings and repercussions even if she survives. And what is even more surprising is the people doing this are the so called educated and respected people in the society and the ones who are known to these children. It is shattering to everyday see the rising number of cases of domestic violence, physical and sexual abuse around the world in this quarantine period;basically suggesting that the outside world is safer than your own home. I don't know from where do these people get this amount of lechery and depravity that make them think its okay to afflict irreparable damage to children who haven't even crossed the first decade of their life. Durga with all the pains she carried in herself, with a failed marriage because of her inability to function anymore sexually,  her haunting past ;strides ahead to become a savior for someone else for there is nothing more beautiful than someone who goes out of the way and tries to make life beautiful for others.

Friday, 10 April 2020

तन्हाईयाँ और तुम

(rendition of the beautiful song 'Ye kahan aa gye hum')

मैं और मेरी तन्हाई अक़्सर ये बातें करते हैं
तुम होते तो कैसा होता
तुम ये कहते, तुम वो कहते
कि तुम इस बात पर इतना बिगड़ते नहीं
तो मैं उस बात पर इतना मनाती नहीं
कि तुम होते तो ऐसा होता
कि तुम होते तो कैसा होता
मैं और मेरी तन्हाई अक्सर ये बातें करते हैं

तुम नहीं होते तो मैं यूँ छोटी छोटी बात पर रूठती नहीं
दिन रात यूँ बात करने के बहाने ढूंढ़ती नहीं
अभी के मुक़ाबले बेशक़ कम रोती
पर खुशियाँ भी कुछ कम मयस्सर होती

तुम नहीं होते तो ये खाने पर बखान नहीं होता
माइथोलॉजी की तरफ यूँ रुझान नहीं होता
मैं बेशक़ अभी से थोड़ा कम खाती
पर खाने का स्वाद भी थोड़ा कम पाती

तुम नहीं होते तो मैं काजल नहीं लगाती
आईने के सामने थोड़ा कम वक़्त बिताती
हर वक़्त इतना कहकहाती नहीं
बनिज़बत यूँ चहचहाती नहीं

तुम नहीं होते तो बारिश से प्यार नहीं होता
तस्वीरों को बार बार देखना का ख़ुमार नहीं होता
मेरा फ़ोन memes और gifs से भरा नहीं होता
मैंने मायूसी के घरोंदे से निकलने का फैसला करा नहीं होता

तुम नहीं होते तो शायद थोड़ी ज्यादा शांत होती
मौन नहीं तो कम से कम इतनी आकुल नहीं होती
पर उस शांति में वो पुराना नीरव शोर होता
अंतर्मन उद्वेग से सराबोर होता

तुम नहीं होते तो मैं गानों से इतना रिलेट नहीं करती
पॉलिटिक्स और सिनेमा की डिबेट नहीं करती
मैं अपनी अंदर की खामोशियों में मिट जाती
दुनिया की रिवायतों में सिमट जाती

तुम न होते तो शामें इतनी रंगीन न होती
तुमसे दूर रहने में हालत इतनी संगीन न होती
मुझे किसी पर ऐतबार करना नहीं आता
मुझे खुद से प्यार करना नहीं आता

तुम न होते तो ग़ज़ले न होती
ये आधी सिकी नज़्मे न होती
ये मन यूँ परवाना नहीं होता
ख़्वाबों का ये आशियाना नहीं होता

तुम न होते तो चाँद ख़ास कम होता
मुझमें आत्मविश्वास कम होता
मेरी अपनी आवाज़ नहीं होती
मुझमे वो परवाज़ नहीं होती

तुम नहीं होते तो आगे बढ़ने का बुनियाद नहीं होता
सड़क किनारे के ज़ायको का स्वाद नहीं होता
तुम नहीं होते तो लिखने के ख़यालात न आते
मेरे अंदर ये अफ़ीमी ज़ज्बात न आते

तुम न होते तो नींद थोड़ी ज्यादा आती
पर सपनों में मैं उन्हीं पुराने ज़ख्मों से झुंझलाती
तुमने हमेशा ही हर ग़म को बांटा हैं
कभी मुझे सही ग़लत के तराज़ू में नहीं आँका हैं

तुम न होते तो मैं चीज़ो का पैमाना नहीं जानती
जिस्मानी बंदिशों से परे हो ऐसा याराना नहीं जानती
मेरे हर अश्क़ को समेटा तुमने अपनी बाहों में
तुमने मुझे चलना सिखाया ज़िन्दगी की राहों में

सोते हुए बगल में इक तकिया तुम्हारे लिए भी लगाती हूँ
तुमसे दूर होकर भी तुम्हें मैं अपने कितना करीब पाती हूँ
मैं और मेरी मेरी तन्हाई अक़्सर ये बात करते हैं
कि तुम न होकर भी यहीं हो; यहीं बस यहीं कही हो|